इन्हें देखें

मारुति मजदूरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

(यह पुरानी तस्वीर है)
25 मार्च, कैथल। मारुति सुजुकी वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में रणदीप सूरजेवाला के आवास पर मारुति सुजुकी के मजदूर कल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मजदूरों को उद्योग मंत्री ने बहलाना चाहा और हड़ताल न करने को कहा, पुलिस ने गिरफ्तारी करनी चाही जिससे की यह हड़ताल रोकी जा सके पर मजदूर डटे हुए हैं। ज्ञात हो कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन लम्बे समय से एम् एस डब्लू यु का हड़ताल में व्यापक साथ देने की बात कर रही थीं जिससे की गुडगाँव के अन्दर हड़ताल की जा सके परन्तु वक्त आने पर वे अपने वायदे से मुकर गयीं। लम्बे समय से बिगुल मजदूर दस्ता मारुती मजदूरों यही राय दे रहा था की केन्द्रीय ट्रेड युनिअनो पर भरोसा करने की जगह अपनी ताकत पर भरोसा किया जाए क्योंकि उनका इतिहास गद्दारीयों से भरा पड़ा है। परन्तु इसके बावजूद भी मजदूरों की लड़ाई जारी है। मालिको, सरकार, पुलिस,कचहरी के गठजोड़ के खिलाफ मजदूर अपने और अपने साथियों के संघर्ष में डटे हुए हैं। मारुति मजदूरों की मांगे हैं-
1. गिरफ्तार किये गए 156 मजदूरों को रिहा किया जाए।
2. नौकरी से निकाले गए मजदूरों को मुआवजा दिया जाए और नौकरी पर वापस रखा जाए।
3. 18 जुलाई की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

यह सिर्फ चेतावनी है और अगर मजदूरों नकी मांगे नहीं मानी गयी तो मजदूर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

No comments:

Post a Comment